चंडीगढ़ कांग्रेस को फिर बड़ा झटका; वार्ड नंबर 15 के ब्लॉक अध्यक्ष सहित 52 पदाधिकारी ने दिया अपने पदों से इस्तीफा

आज वार्ड नंबर 15 के 52 पदाधिकारी और उनका साथ 240 बोथ एजेंट ने कांग्रेस पार्टी के पदो से इस्तीफा दिया है।

चंडीगढ़: आज वार्ड नंबर 15 के 52 पदाधिकारी और उनका साथ 240 बोथ एजेंट ने कांग्रेस पार्टी के पदो से इस्तीफा दिया है। यह इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे जी को भेज दिए गए हैं। वार्ड नंबर 15 के पदाधिकारी ने दिल्ली भेजें इस्तीफे के पत्र में कहा है कि हम सब लोग चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के वार्ड नंबर 15 के पद अधिकारी हैं। जो चंडीगढ़ में इतने दिनों से पार्टी के प्रधान लक्की की कार गुजारी और चंडीगढ़ के बड़े नेता पवन कुमार बंसल जी की टिकट काटने और उनके बारे में सोशल मीडिया पर लिखने पर हमें रोश है। जिस इंसान ने 40 वर्ष तक चंडीगढ़ शहर की प्रतिनिधि किया आज उनको लक्की ने हाशिया पर लाकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से निवेदन किया है कि आप चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला को आदेश दे की चंडीगढ़ कांग्रेस में चल रहे घमासान को जल्द से जल्द ठीक करें और जिन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिए हैं उनकी समस्या को हल किया जाए ताकि पार्टी के कार्यकर्ता जो खुद को आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं उन सभी के साथ जिन्होंने पार्टी के उन सभी के साथ न्याय हो और सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता फिर से पार्टी को जीतने के लिए अग्रसर हो। चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को न्याय जब तक नहीं मिलता तब तक हम सभी 52 पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं। उनके साथ हमारे 240 बूथ लेवल एजेंट इन हालातो के चलते कार्य करने में असमर्थता जता रहे हैं। इन सभी ने पार्टी के पदों से इस्तीफा दिया है कांग्रेस पार्टी से नहीं।

चंडीगढ़ कांग्रेस वार्ड नंबर 15 के पदाधिकारी ने इस्तीफा दिए हैं उनकी सूची निम्नलिखित है:- उमाशंकर यादव ब्लॉक अध्यक्ष, दविंदर कुमार उपाध्यक्ष, राज कुमार यादव सीनियर. महासचिव. , शेर बहादुर , लक्ष्मी रानी शर्मा , ललिता देवी सचिव – राम प्रताप यादव, उमा राज भर, विजय राज भर, दीपक, मुन्ना मिया, सागर, नेतु, राम खेलावन, मोहम्मद हारुन, ललित शर्मा, मुकेश कुमार, मुन्ना पटेल, राजेंद्र, भरत राय, संजीव , भूप सिंह, ललित, दीपिका देवी, राज कुमार, संगीता, कन्हैया लाल, राम अवध, भूपेंद्र शर्मा, महबूब अहमद, खुशबू कुमार, ओम प्रकाश, हरि शंकर यादव, चंद्रभान, वेणु मोर्गन, मट्टू, मोहम्मद निसार, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, सुनील गुप्ता, अनिल कुमार , राज कुमार यादव, लाल बहादुर मौर्या, राज कुमार, प्रदीप मौर्या, शिव कुमार, संतराम, राकेश, नीरज गुप्ता, राहुल चौहान मोहम्मद आरिफ, शहजाद

- विज्ञापन -

Latest News