Big Breaking : Sukhjinder Randhawa के बाद अब PPCC प्रमुख Raja Warring ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

उन्होंने लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीता है। वहीं, आप नेता गुरमीत सिंह मीत हेयर भी जल्द ही इस्तीफा देंगे।

चंडीगढ़ : पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गिद्दड़बाहा विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी विधानसभा पहुंचे और स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीता है। वहीं, आप नेता गुरमीत सिंह मीत हेयर भी जल्द ही इस्तीफा देंगे।

स्पीकर ने उन्हें नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि उन्हें देश की संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने चाहिए। इससे पहले विधानसभा स्पीकर ने सुखजिंदर सिंह रंधावा और राज कुमार चब्बेवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।

चार विधायक जीते थे चुनाव

इस बार कुल चार विधायक लोकसभा चुनाव जीते थे। इसमें डेरा बाबा नानक से कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व गिद्दड़बाहा विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, बरनाला से आप विधायक व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए राज कुमार चब्बेवाल शामिल हैं। इसके बाद चुनाव आयोग इन विधायकों की सीटों पर उपचुनाव कराने के बारे में फैसला लेगा।

20 जून तक सभी को देना होगा इस्तीफा

कानूनी जानकारों के अनुसार सांसद चुने गए सभी नेताओं को 20 जून से पहले इस्तीफा देना होगा। क्योंकि दोनों पद एक साथ नहीं हो सकते। अगर विधायक तय समय में इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी लोकसभा सीट चुनाव आयोग खाली मान लेगा।

- विज्ञापन -

Latest News