Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : Congress को एक और बड़ा झटका, Dalvir Singh Goldy ने पार्टी से दिया इस्तीफा

April 30, 2024

Big Breaking : Congress को एक और बड़ा झटका, Dalvir Singh Goldy ने पार्टी से दिया इस्तीफा

संगरूर : लाेक सभी चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा हैं। लोकसभा हलका संगरूर (Lok Sabha Seat Sangroor) से कांग्रेस के जिला प्रधान दलवीर सिंह गोल्डी (Dalveer Singh Goldy) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। बता दें, लोकसभा हलका संगरूर से कांग्रेस द्वारा विधायक सुखपाल खेहरा को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारे जाने के बाद से दलवीर सिंह गोल्डी नाराज चल रहे थे।

इस बात की जानकारी खुद दलवीर सिंह गोल्डी ने फेसबुक पेज पर पाेस्ट डाल कर दी हैं। दलवीर सिंह गोल्डी ने लिखा हैं, कि सत श्री अकाल मित्रो, भारी मन से मैं आज अपने परिवार की खातिर यह निर्णय ले रहा हूं और जो लोग मुझे व्यक्तिगत रूप से जानते हैं, मेरे सहकर्मी, वे अच्छी तरह जानते हैं कि यह निर्णय लेना मेरे लिए कितना कठिन था। मैं और मेरे सहकर्मी इसके बारे में जानते हैं।’ आपका आपना दलवीर सिंह गोल्डी।

बता दें, इस पहले कल ही दलवीर सिंह गोल्डी ने फेसबुक पर एक पाेस्ट डाल कर पार्टी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी। दलवीर सिंह गोल्डी ने लिखा था कि सोचदे हां इक नवां, कोई राह बना लईये, किन्ना चिर उह राह पुराने, लभदे रहांगे। रूक गई इस जिंदगी नुं, धक्के दी लोड है, इक वार चल पए, तां फिर वगदे रहांगे। हनेरियां दी रात विच्च, चानण दी लोड है, दिवे नहीं- जुगनूं सही, पर जगदे रहांगे…।

दलवीर सिंह गोल्डी साल 2017 के दौरान हलका धूरी से विधायक बने। साल 2022 दौरान मौजूदा सीएम भगवंत मान के खिलाफ हलका धूरी से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2022 लोकसभा उपचुनाव दौरान कांग्रेस ने एक बार फिर दलवीर सिंह गोल्डी पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन सिमरनजीत सिंह मान के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार दलवीर सिंह गोल्डी काे उम्मीद थी कि उन्हें लोकसभा चुनाव दौरान उम्मीदवार घोषित किया जाएंगा, लेकिन पार्टी ने विधायक सुखपाल खेहरा टिकट दी, जिस कारण दलवीर सिंह गोल्डी ने इस्तीफ देने का फैसला लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें