Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking: केंद्र सरकार ने मानी किसानों की बात, लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने चौथी बैठक में किसानों की बात मान ली है। जिससे लेकर बड़े फैसले भी हुए है। किसान आंदोलन के संबंध में किसान नेताओं से मुलाकात पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि नए विचारों के साथ, हमने भारतीय किसान मजदूर संघ और अन्य किसान नेताओं के साथ सकारात्मक चर्चा की। हमने इस पर विस्तृत चर्चा की है कि कैसे पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाया जाए। एमएसपी की खरीद पर अभूतपूर्व वृद्धि हुई। कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में साढ़े 5 लाख करोड़ की खरीद हुई थी जबकि अभी तक मोदी सरकार में 18 लाख करोड़ से ज्यादा की खरीद हुई है। पीयूष गोयल ने कहा आज यूनियन के प्रतिनिधियों ने ऐसे विषय रखे जिसमे 4 से 5 अंशो को जोड़कर सकारात्मक सोच के साथ विचारविमर्श हुआ है।

Exit mobile version