Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : CP Swapan Sharma की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 2 गैंगस्टरों का किया Encounter

November 7, 2024

Big Breaking : CP Swapan Sharma की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 2 गैंगस्टरों का किया Encounter

Jalandhar CP Swapan Sharma : जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की टीम काे बड़ी कामयाबी मिली हैं। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कौशल-बंबीहा गैंग से जुड़े 2 साथियों को एक हॉट चेज और क्रॉस-फायरिंग के बाद गिरफ्तार किया है, दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। गिरफ्तार गिरोह के 2 सदस्य कौशल बंबीहा गिरोह के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े थे।

वह पंजाब के कई जिलों में कई जघन्य अपराधों और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। वह पंजाब और हरियाणा में गिरोहों को रसद सहायता और हथियार भी मुहैया करा रहे थे। पंजाब पुलिस संगठित अपराध के गठजोड़ को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

CP Swapan Sharma
Jalandhar CP Swapan Sharma

अवैध हथियार बरामदगी के ऑपरेशन के दौरान क्रॉस फायरिंग हुई। पुलिस ने उनसे 2 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामदा किया हैं। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर 4 आपराधिक मामलों में वांछित था और दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या के प्रयास के तहत कई एफआईआर दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें