Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking : CM Mann के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी काे जन्म

चंडीगढ़ :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बेटी ने जन्म लिया हैं। सीएम मान ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी हैं। उन्हाेंने कहा कि वाहेगुरु ने बेटी का उपहार दिया है..जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं..। कल रात डाॅ. गुरप्रीत कौर काे अस्पताल में भर्ती किया गया था। सीएम मान ने 26 जनवरी के दिन अपने घर आने वाली इस खुशी काे देशवासियाें के साथ साझा किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे घर में भी मार्च महीने में खुशी आने वाली है। नया मेहमान घर में आ रहा है। मेरी पत्नी 7वें महीने की गर्भवती है। हमने यह पता करने की कोशिश नहीं की लड़का होगा या लड़की, हम चाहते है जो बच्चा आए तंदुरुस्त आए।

बता दें, सीएम मान की शादी डाॅ. गुरप्रीत कौर के साथ 7 जुलाई 2022 को हुई थी। शादी का कार्यक्रम एकदम सादा रखा गया था। आनंद कारज चंडीगढ़ में हुए थे, जिसमें दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के अलावा आप के सभी नेता मौजूद थे। सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं।

Exit mobile version