Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : गैस एजेंसी मालिक के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मांगी 1 करोड़ की फिरौती, देखें CCTV Video

September 10, 2024

Big Breaking : गैस एजेंसी मालिक के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मांगी 1 करोड़ की फिरौती, देखें CCTV Video

गुरदासपुर (अवतार सिंह) : पंजाब में गैस एजेंसी मालिक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 8 सितंबर की रात डेरा बाबा नानक थाने के अधीन पड़ते गांव शाहपुर जाजन में गैस एजेंसी के मालिक से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और फिरौती न देने की सूरत में परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके चलते कल एजेंसी के मालिक जसपाल सिंह द्वारा थाना डेरा बाबा नानक में लिखित आवेदन दिया गया था, जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन वहां पर बीती रात दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक आए एजेंसी के मालिक के घर पर फायरिंग की गई। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं।

एजेंसी के मालिक जसपाल सिंह ने इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 8 सितंबर की रात को उनके पास व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से हैरी चट्ठा नाम के व्यक्ति ने 1 कराेड़ रुपए की मांग की, जिसके बाद डेरा बाबा नानक थाने में लिखित आवेदन दिया, लेकिन अपराधियों का हौसला इतना बुलंद था कि बीती रात 11 बजे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने मेरे घर के मुख्य गेट के ऊपर करीब 6 राउंड फायरिंग की।

उन्होंने बताया कि इस बारे में तुरंत थाना डेरा बाबा नानक को सूचित किया गया और डीएसपी डेरा बाबा नानक समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद 6 चले हुए खोल और एक जिंदा रॉड बरामद की गई। इस संबंध में जब पत्रकारों ने डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन के SHO कुलविंदर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की जा रहा है और जल्द ही उक्त अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें