Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking: IELTS सेंटर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में दहशत का मौहाल, देखें Video

डेराबस्सी : डेराबस्सी में एक इमीग्रेशन और आईलेट सेंटर के ऑफिस पर दिनदहाड़े 2 नकाबपोश युवकों ने ताबड़ताेड़ फायरिंग की हैं। गाेलियां खिड़कियाें के शीशे पर लगी हैं। कहा जा रहा हैं, कि 5-6 फायर हुए हैं। इस खबर से इलाके में दहशत का मौहाल हैं।

मिली जानाकरी के अनुसार इस IELTS सेंटर के बाहर 5-6 फायर हुए हैं। फायरिंग से कुछ दिन पहले एक लेटर फैंका गया था, जिसमें फरौती की मांगी गई थी, फरौती ना देने पर जान से मराने की धमकी दी गई थी। इससे पहले अपोलो अस्पताल के बाहर भी फायरिंग हुई थी।

बता दें, इस घटना में किसी काे काेई चाेट नहीं लगी हैं। बस खिड़कियाें के शीशे जरूर टूट गए हैं। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं और आगे की जांच शुरू कर दी हैं।

Exit mobile version