Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora की फिर से हुई घर वापसी, कांग्रेस प्रभारी Devendra Yadav ने करवाया Join

August 28, 2024

Big Breaking : पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora की फिर से हुई घर वापसी, कांग्रेस प्रभारी Devendra Yadav ने करवाया Join

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा आज फिर कांग्रेस में शामिल हो गए, उन्हें कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव ने पार्टी में शामिल करवाया हैं। बता दें, इससे पहले वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए थे। सुंदर शाम अरोड़ा कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार के दौरान औद्योगिक मंत्री थे।

सुंदर शाम अरोड़ा ने पहला विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2002 में लड़ा था। उस समय वह कांग्रेस की टिकट पाना चाहते थे। ऐसा करने में सफल नहीं रहे तो आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सुंदर शाम अरोड़ा काे पहली सफलता वर्ष 2012 में मिली जब उन्होंने भाजपा नेता और लगातार तीन बार से होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले तीक्ष्ण सूद को शिकस्त दी। इसके बाद वह वर्ष 2017 में भी कांग्रेस की टिकट पर जीते और उद्योग मंत्री बने। हालांकि वर्ष 2022 के विस चुनाव में उन्हें आप प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें