Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking: Amritsar NRI गोली कांड में होशियारपुर और अमृतसर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में 3 गैंगस्टरों काे किया काबू

August 26, 2024

Big Breaking: Amritsar NRI गोली कांड में होशियारपुर और अमृतसर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में 3 गैंगस्टरों काे किया काबू

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर के दबुर्जी में शनिवार सुबह NRI पर उसके घर में घुसकर फायरिंग करने वाले 3 गैंगस्टर काे होशियारपुर पुलिस और अमृतसर पुलिस द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन करके पकड़ लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, होशियारपुर के कनक मंडी में मौजूद एक सराय में तीनों गैंगस्टर छिपे थे।

घर में मौजूद उनके बच्चे लगातार मांगते रहे रहम की भीख

बता दें, एनआरआई के घर में दो हथियारबंद घुसे और एनआरआई व्यक्ति को कमरे की ओर ले जाकर गोली मार दी। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पीड़ित की पहचान अमेरिका में रहने वाले एनआरआई सुखचैन सिंह के तौर पर हुई है। NRI सुखचैन सिंह पर जब गोली चलाई जा रही थी, तो उनके घर में मौजूद उनके बच्चे लगातार रहम की भीख मांगते रहे। इधर, हमलावरों के जाने के बाद सुखचैन सिंह को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाश घर में घुसे। बच्चे घर में खेल रहे थे। एक हथियारबंद हमलावर एनआरआई के पास आता है और उसे बंदूक की नोक पर बेडरूम में जाने के लिए कहता है। जब उसने विरोध किया, तो दोनों हमलावरों ने उस पर करीब से गोली चला दी। जब अपराध हुआ, तब पूरा परिवार घर में था और परिवार पीड़ित को बचाने की कोशिश कर रहा था।

एक महीने पहले ही अमेरिका से लौटे थे सुखचैन सिंह

बता दें कि एक महीने पहले अमेरिका से लौटे सुखचैन सिंह अमृतसर में रह रहे थे। उन्होंने एक होटल खरीदकर बिजनेस शुरू किया। कुछ दिन पहले सुखचैन सिंह ने एक महंगी कार खरीदी थी। हमलावरों ने सुखचैन सिंह से गाड़ी की आरसी मांगी, लेकिन सुखचैन सिंह ने इनकार कर दिया, जिसके बाद हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।

NRI सुखचैन सिंह की पहली पत्नी के पिता ने करवाया था हमला

बता दें, इस मामले में पुलिस ने घायल एनआरआई सुखचैन सिंह की पहली पत्नी के पिता के साथ ही हमलावरों की मदद करने वाले 4 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि हमलावर गुरिंदर सिंह सुखा गरनाड निवासी कपूरथला और गुरकीरत सिंह गुर्री निवासी जालंधर हैं। पुलिस ने तरनतारन निवासी जगजीत सिंह और चमकौर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घटना से पहले और बाद में हमलावरों की मदद की थी। एक होटल मालिक जगदंबर अत्री और अभिलाष भास्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने हमलावरों को बिना आईडी के अपने होटल में पनाह दी थी। एनआरआई पर हमला करने वाले लोग उसकी पहली पत्नी के परिवार के सदस्य थे जो अमेरिका में रह रहे हैं।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह पारिवारिक मामला है। पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि मृतक पत्नी के भाई ने हमलावरों को पैसे ट्रांसफर किए थे। विदेश में बैठे मृतक पत्नी के परिजनों ने पूरी प्लानिंग की थी। उधर, कल अमृतसर पुलिस की एक टीम मृतक पत्नी के मायके होशियारपुर के टांडा पहुंची। जहां से मृतक पत्नी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा जिन 4 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन पर हमलावरों की मदद करने का आरोप है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें