Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking : Jalandhar से MLA Sheetal Angural ने छोड़ी आम आदमी पार्टी

जालंधर : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब में AAP को बड़ा झटका लगा है। जालंधर से विधायक शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी काे छाेड़ दी हैं। उन्हाेंने अपने फेसबुक पेज पर एक पाेस्ट डाली हैं, जिसमें उन्हाेंने लिखा हैं, कि मैं आम आदमी पार्टी की सभी जिम्मेदारी से इस्तीफा देता हूं!

जानकारी के लिए बता दें, शीतल अंगुरल ने 2022 विधानसभा चुनाव में सुशील कुमार रिंकू को हराया था। हालांकि इस हार के बाद रिंकू आप में शामिल हो गए थे। शीतल अंगुरल जालंधर पश्चिम सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। अंगुरल पेशे से राजनीतिज्ञ है और दो साल पहले ही चुनावी राजनीति में हाथ आजमाया था।

आपको बता दें कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें है, जिनमें से आठ सीटों पर AAP अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। AAP ने अपने पांच मंत्रियों को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है, जिसमें खडूर साहिब से लालजीत भुल्लर, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुडियां, पटियाला से डॉक्टर बलबीर सिंह, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और अमृतसर से कुलदीप धालीवाल का नाम शामिल है।

Exit mobile version