Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking : MLA Sukhpal Khaira को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

MLA Sukhpal Khaira : ड्रग्स तस्करी मामले में फंसे पंजाब के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत नहीं मिली है। आपको बता दें कि खैरा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम ज़मानत याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद खैरा की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है और वे किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं।

पीएसओ पहले ही गिरफ्तार

कुछ दिन पहले ही खैरा के नज़दीकी पीएसओ को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि वह देश से बाहर भागने की कोशिश में था। जांच एजेंसियां उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।

गिरफ्तारी की संभावना बढ़ी

हाईकोर्ट से अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद अब पुलिस और जांच एजेंसियों के पास खैरा की गिरफ्तारी में कोई कानूनी रुकावट नहीं है। ड्रग्स तस्करी मामले में उनके खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

देखें Live Video:

Exit mobile version