Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : होशियारपुर रैली के दौरान PM Modi का बड़ा बयान, श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम

May 30, 2024

Big Breaking : होशियारपुर रैली के दौरान PM Modi का बड़ा बयान, श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम

होशियारपुरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दशकों बाद केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार का समय आ गया है। गुरु रविदास को याद करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण उनकी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है। पीएम मोदी ने सात चरणों में संपन्न हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने पिछले 10 वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास देखा। उन्होंने कहा, कि ‘गरीब कल्याण मेरी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है।’’

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि स्थानीय आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखा जाए। उन्होंने इसे इस चुनाव की अपनी आखिरी जनसभा बताते हुए कहा कि होशियारपुर को ‘छोटी काशी’ कहा जाता है और यह गुरु रविदास की ‘तपोभूमि’ है। उन्होंने कहा, कि ‘वाराणसी से मैं सांसद हूं, और वहां गुरु रविदास का जन्म हुआ था। इसलिए होशियारपुर की इस पवित्र भूमि पर चुनाव प्रचार का समापन मेरे लिए गर्व की बात है।’’ कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे और सेना की कभी परवाह नहीं की तथा सरकारी खजाने को खाली कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया, कि ‘कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में दोहरी पीएचडी की है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भारतीय विकसित भारत के सपने से जुड़ा हुआ है और हमें आशीर्वाद दे रहा है। बता दें, पंजाब की 13 संसदीय सीट के लिए लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें