Site icon Dainik Savera Times

पंजाब सरकार की बड़ी मुहिम, शुरू होगी नशे के खिलाफ साइकिल रैली

चंडीगढ़ : नशे के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी मुहिम शुरू की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान साइकिल रैली का आगाज करेंगे। देश की सबसे बड़ी साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं अमृतसर के बाद लुधियाना में एक एंटी ड्रग कैंपेन की शुरुआत की जाएगी। पांच अलग-अलग जगह पर बनाए स्टैंड जाएंगे। भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, करतार सिंह सराभा और उधम सिंह सरीके वीर क्रांतिकारियों के नाम पर स्टैंड का नाम रखा जाएगा। यह साइकिल रैली 16 नवंबर को लुधियाना में होगी। लगभग 20000 लोग साइकिल रैली में हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version