Site icon Dainik Savera Times

पंजाब की इस जेल से बरामद हुई बड़ी खेप, पढ़े पूरी खबर

पटियाला की सेंट्रल जेल आए दिन सुर्खियों में रहती है। इस बार सुर्खियों में आने की वजह जेल के अंदर से बड़ी खेप का बरामद होना है। बता दें कि पटियाला की केंद्रीय सुधार जेल की पुलिस रोजाना चेकिंग करती है। जिसके चलते कल देर शाम पटियाला पुलिस द्वारा सेंट्रल जेल, पटियाला के अंदर तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई।

पटियाला पुलिस ने जेल के अंदर से 20 मोबाइल फोन, 8 देसी तरीके से बने कटर और 3 चम्मच से बने कटर, 2 सुई, 1 हेडफोन, 1 चार्जर, 1 मेमोरी कार्ड, 31 तंबाकू के पाउच, 3 डेटा केबल, 3 सिम कार्ड बरामद किए गए। जिसके बाद पुलिस ने 6 अलग-अलग मामले दर्ज किए।

Exit mobile version