Site icon Dainik Savera Times

मान सरकार का बड़ा फैसलाः अब स्कूलों में मध्याह्न भोजन में मौसमी फल मिलेगा

पंजाब की मान सरकार ने अब बच्चों को केले की जगह पंजाब के मौसमी फल देने का फैसला लिय़ा है। साथ ही शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। निर्णय में बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग से मध्याह्न भोजन में केवल केला उपलब्ध कराने के बजाय कोई मौसमी फल शामिल करने को कहा है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को भेजे गए एक पत्र के अनुसार, उन्हें मध्याह्न भोजन में मौसमी फलों को शामिल करने के लिए कहा गया है।

Exit mobile version