Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब रोडवेज का बड़ा फैसला; महिलाओं के पास आधार कार्ड है तो सफर फ्री, नहीं है तो देने होंगे टिकट के पैसे

July 15, 2025

पंजाब रोडवेज का बड़ा फैसला; महिलाओं के पास आधार कार्ड है तो सफर फ्री, नहीं है तो देने होंगे टिकट के पैसे

Punjab Roadways: अगर आप महिला हैं और पंजाब रोडवेज की बस में फ्री यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने साथ आधार कार्ड रखना होगा। क्योंकि यात्रा के दौरान आधार कार्ड कंडक्टर को दिखाना अनीवार्य है। अगर आप कंडक्टर को आधार कार्ड हार्ड कॉपी के रूप में नहीं दिखा पाएंगे, तो यात्रा से वंचित किए जा सकती हैं या फिर पैसे देकर अपना टिकट कटवाना होगा। बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज की तरफ से यह प्रयास फर्जी आधार कार्ड पर होने वाली यात्रा रोकने के लिए उठाया गया है।

गौर तलब है कि आधआर कार्ड से कंडक्टर के समक्ष कई बार नकली आधार कार्ड पाए जाने की मुश्किल पेश आ रही थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए पंजाब रोडवेज अमृतसर-2 के महाप्रबंधक गुरिंदरबीर सिंह गिल की तरफ से यह कदम उठाया गया है। इसके बाद आधार कार्ड दिखाए बिना महिला यात्री सरकारी बस में सफर नहीं कर पाएंगी। इससे रोडवेज को काफी नुकसान हो रहा था। इस लिए अब महिला यात्री के लिए सरकारी बस में सफर करने के लिए आधार उनके पर्स में होना जरुरी है।

आधार की हॉर्ड कॉपी रखने वाली महिला यात्रियों का होगा फ्री सफर
विभागीय जानकारी मुताबिक पंजाब रोडवेज की बस में महिला यात्री के सफर करने के दौरान कंडक्टर यात्री के मोबाइल में रखे डिजिटल आधार कार्ड के आधार पर फ्री की टिकट काटता है। इसके बाद आधार कार्ड के आंकड़े को विभाग में अपडेट करता है, तो सभी आधार कार्डो की विजीलैंस जांच करती है। कई बार आधार के नकली होने की बात सामने आई, तो इस पर रोक लगाने के लिए रोडवेज के महाप्रबंधक ने सभी कंडक्टरों को हिदायतें जारी करते हुए कहा कि सिर्फ आधार की हॉर्ड कॉपी रखने वाली महिला यात्रियों का ही फ्री वाला टिकट काटें, नहीं तो पैसे का भुगतान करने के बाद यात्री को बस में सफर की इजाजत दें।

पंजाब रोडवेज अमृतसर -2 के महाप्रबंधक हरबरिंदर सिंह गिल ने बताया कि रोडवेज की बस में मुफ्त सफर करने के लिए महिला यात्री को अपने पर्स में आधार की असल कॉपी रखनी चाहिए। ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी भी तरह की परेशआनी पेश नहीं आए। उन्होंने कहा कि इसे लेकर डीपू के सभी कंडक्टरों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं। उन्होंने कहा महिला यात्रियों को पंजाब सरकार की स्कीम का लाभ अवश्य मिलना चाहिए, मगर इसके लिए वे राज्य सरकार के खजाने को चूना भी नहीं लगने देना चाहते।

पठानकोट-अमृतसर रूट पर सामने आया था एक मामला : बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पठानकोट से अमृतसर के लिए रवाना हुई बस के रास्ते में नौशहरा से कुलदीप कौर नामक एक महिला सवार हुई। कंडक्टर गुरविंदर सिंह ने इस महिला यात्री से टिकट मांगी, तो उसने आधार कार्ड होने की बात कही। जब यात्री ने अपने मोबाइल फोन में आधार कार्ड की कॉपी दिखाते हुए बस में फ्री सफर की टिकट मांगी, तो कंडक्टर ने ऐसा करने से मना करते हुए महिला यात्री से टिकट के लिए पैसे मांगे। कंडक्टर ने यात्री को समझाने का प्रयास करते हुए कहा मोबाइल फोन में आधार कार्ड पर टिकट काटने की इजाजत नहीं। इसके बाद पंजाब रोडवेज के महाप्रबंधक ने हिदायतें जारी कर दीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें