Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में बड़ा एनकाउंटर : पंजाब में पुलिस चौकी पर बम फेंकने वाले आराेपियाें के साथ हुई मुठभेड़ में 2 सिपाही घायल

December 23, 2024

UP में बड़ा एनकाउंटर : पंजाब में पुलिस चौकी पर बम फेंकने वाले आराेपियाें के साथ हुई मुठभेड़ में 2 सिपाही घायल

Big Encounter in UP : पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर बम फेंकने वाले आरोपियों की यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें 3 आरोपी ढेर हो गए और 2 सिपाहियों को भी गोली लगी है। मुठभेड़ में थाना माधव टांडा के 2 पुलिसकर्मी कांस्टेबल सुमित और कांस्टेबल शाहनवाज घायल हो गए। दोनों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी पूरनपुर भेजा गया। अब दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं, एसपी अविनाश पांडे ने मीडिया से बातचीत के दौरान पूरे मामले के बारे में जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा, कि ‘आज सुबह थाना पूरनपुर में एक बड़ा ऑपरेशन हुआ, जिसमें पंजाब पुलिस और थाना पूरनपुर की टीम ने मिलकर 3 संदिग्धों का पीछा किया और मुठभेड़ में उन्हें ढेर कर दिया। पूरा मामला पंजाब के गुरदासपुर जिले से जुड़ा हुआ है, जहां कुछ दिन पहले एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका गया था और कुछ अन्य घटनाएं भी हुई थी। इस सिलसिले में पंजाब पुलिस ने 3 संदिग्धों की पहचान की थी, जो इन घटनाओं में शामिल थे और वे कहीं छुपे हुए थे।’’

उन्होंने कहा, कि ‘गुरदासपुर पुलिस की टीम आज सुबह थाना पूरनपुर आई थी और बताया कि ये तीनों संदिग्ध लोग थाना पूरनपुर क्षेत्र में छुपे हुए हैं। जब थाना पूरनपुर को सूचना मिली, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और इन तीनों संदिग्धों को ढूंढने के लिए अपनी टीमों को तैनात कर दिया। इसी दौरान कमरिया प्वाइंट पर एक सूचना मिली कि 3 संदिग्ध लड़के बाइक पर सवार होकर पीलीभीत शहर की तरफ तेजी से जा रहे हैं। इस सूचना के बाद जनपद भर में नाकाबंदी कर दी गई और पुलिस की टीमों को अलर्ट कर दिया गया।’’

उन्होंने कहा, कि ‘एसओजी टीम, सरलास टीम और थाना पूरनपुर की टीम ने संदिग्धों का पीछा किया। जब ये बाइक सवार संदिग्ध लोग एक निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन, इन संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें तीनों संदिग्ध घायल हो गए। इसके बाद में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी पूरनपुर भेजा गया। लेकिन, हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां तीनों की मृत्यु हो गई।’’

उन्होंने कहा, कि ‘घटनास्थल से एक चोरी की बाइक बरामद हुई, जो कल थाना पूरनपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी। इसके अलावा, पुलिस ने एक 47 गेज का शॉटगन और दो विदेशी पिस्तौल भी बरामद की। इन संदिग्धों से भारी मात्र में हथियार और असला भी रिकवर किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इन संदिग्धों ने बहुत ही अंधाधुंध फायरिंग की थी और पुलिसककर्मियाें की जान को खतरे में डाला था। इस मुठभेड़ में थाना माधव टांडा के दो पुलिसकर्मी, कांस्टेबल सुमित और कांस्टेबल शाहनवाज, भी घायल हुए हैं। दोनों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी पूरनपुर भेजा गया, और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। हालांकि, दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।’’ उन्होंने कहा, कि ‘यह ऑपरेशन पंजाब पुलिस और पीलीभीत पुलिस का संयुक्त प्रयास था। गुरदासपुर पुलिस की टीम में चार लोग शामिल थे, जबकि पीलीभीत पुलिस की टीम में ज्यादा संख्या में लोग थे।’’

बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर बम फेंकने वाले आरोपियों के खिलाफ यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर में हुई है। अपराधियों के नाम गुरविंदर सिंह निवासी मोहल्ला कलानौर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह जो कि ग्राम निक्का सूर, थाना कलानौर जिला तीनों आतंकी गुरदासपुर पंजाब के रहने वाले थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें