Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में बड़ी ठगी: लुटेरों ने बुजुर्ग के खाते से अपना नंबर लिंक कर करोड़ों रुपये उड़ाए

September 24, 2024

जालंधर में बड़ी ठगी: लुटेरों ने बुजुर्ग के खाते से अपना नंबर लिंक कर करोड़ों रुपये उड़ाए

जालंधर: आजकल देश में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहें है। वहीं ताजा मामला जालंधर से सामने आया है। जहाँ साइबर ठगों ने बुजुर्ग के खाते से अपना नंबर लिंक कर 1.37 करोड़ रुपये उड़ा लिए है। जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर में 56 वर्षीय व्यक्ति से करीब 1.37 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

पीड़ित का खाता गुजराल नगर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में था। लुधियाना के व्यक्ति ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के खाते से अपना मोबाइल नंबर लिंक कर खाते से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में 1.37 करोड़ रुपये निकाल लिए। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने पीड़ित सुदेश कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी विर्क एन्क्लेव नजदीक वडाला चौक के बयान पर गुरसेवक सिंह पुत्र अमर जीत सिंह निवासी गोबिंद नगर लुधियाना के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। सिटी पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ित सुदेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि शहर के गुजराल नगर स्थित एक्सिस बैंक में उसका खाता है। 1 अगस्त से 5 अगस्त के बीच उनके निजी खाते से छोटी-छोटी रकम में करीब 1.37 करोड़ रुपये निकाले गए। जब पीड़ित ने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि किसी अन्य व्यक्ति ने बैंक से उनका नंबर अपने खाते से अटैच करवा लिया है।

पीड़ित ने बताया कि फोन नंबर लिंक होने के बाद आरोपी ने उनके खाते की सारी जानकारी हासिल कर ली। जिसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को हासिल कर सुदेश की इंटरनेट मोबाइल बैंकिंग खोल ली। आरोपी ने कई बार में करीब 1 करोड़ 37 लाख 15 हजार 310 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। जालंधर सेंट्रल एसीपी निर्मल सिंह द्वारा मामले की जांच करने के बाद केस दर्ज करने के आदेश दिए गए। पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। एसीपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें