Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े वकील पर हुई फायरिंग… हालत गंभीर

July 21, 2025

अमृतसर में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े वकील पर हुई फायरिंग… हालत गंभीर

पंजाब डेस्क: अमृतसर के जंडियाला गुरु में आज सुबह बड़ी बारदात सामने आई है। बता दें कि अज्ञात हमलावरों द्वारा एक वकील पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

पहले से घात लगाकर बैठे थे हमलावर

जानकारी के अनुसार, घायल वकील की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो प्रतिदिन की तरह अपने घर से अमृतसर कोर्ट जा रहे थे। जैसे ही लखविंदर सिंह की कार जंडियाला गुरु के पास पहुंची, पहले से घात लगाए तीन युवकों ने अचानक उनकी गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची जंडियाला पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्राथमिक जांच में न तो किसी पुरानी रंजिश और न ही फिरौती या पेशे से जुड़ी दुश्मनी के संकेत मिले हैं। इससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है।

डीएसपी का बयान “जल्द होंगे आरोपी गिरफ़्तार”

जंडियाला के डीएसपी रविंद्र सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा, “हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें