Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में बड़ी वारदात, पुरानी रंजिश के चलते युवक ने लड़की को मारी गोली, हालत गंभीर

अमृतसर के इलाका फ्रेंड्स एविन्यू में उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने लड़की को गोली मार दी। लड़की के दादा ने बताया के यह लड़का बहुत देर से लड़की को परेशान कर रहा था। लड़के का नाम राजपिंदर सिंह है और उसके पिता का नाम अमरजीत सिंह है जो कि पुलिस में नौकरी करता है। जानकारी के अनुसार आज शाम 5:15 पर दो लड़के बाइक पर आए और डोर बेल बजाई जब लड़की ने दरवाजा खोला तो राजपिंदर ने गोली चला दी जिससे लड़की अमोलदीप गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Exit mobile version