Site icon Dainik Savera Times

सिविल सचिवालय के प्रवेश द्वार पर लगी श्री हरिमंदिर साहिब की बड़ी तस्वीर, CM Mann ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ के सिविल सचिवालय के प्रवेश द्वार पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब की एक बड़ी तस्वीर स्थापित की गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा साझा की गई तस्वीरों में मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के साथ प्रवेश द्वार पर हरिमंदिर साहिब की तस्वीर का उद्घाटन करते देखा जा सकता है। उन्होंने कामना की कि सचिवालय में काम करने वाले लोग गुरु साहिबान के आशीर्वाद से अपना काम शुरू करेंगे और राज्य के लोगों के लिए सही निर्णय लेंगे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः AGTF की बड़ी सफलता, बंबीहा गिरोह के दो सहयोगी 4 पिस्तौल सहित गिरफ्तार

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “सिविल सचिवालय के मुख्य द्वार पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब जी की एक तस्वीर लगाई गई है ताकि सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारी गुरु के दर्शन से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेकर अपना काम शुरू कर सकें।” साहिब जी…गुरु साहबान पंजाब के साढ़े तीन करोड़ लोगों के लिए काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सही निर्णय लेने की शक्ति देते रहें…”

Exit mobile version