चंडीगढ़/जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के बीच एक और बड़ी सफलता मिली है, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से ग्रेनेड हमले में शामिल मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को गिरफ्उतार कर लिया गया है। जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले में शामिल मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल की रात को जालंधर के सेंट्रल टाउन में स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर विस्फोट हुआ था। प्रारंभिक जांच में पंजाब में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश का पता चला है।
यह घटनाक्रम जालंधर के भारगो कैंप के सतीश उर्फ काका उर्फ लकी और जालंधर के गढ़ा रोड के हैरी नामक दो स्थानीय सहयोगियों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुआ, जिन्होंने आरोपी सैदुल अमीन को रसद सहायता प्रदान की थी। इस साजिश का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तान स्थित आईएसआई प्रायोजित गैंगस्टर शहजाद भट्टी का करीबी सहयोगी जीशान अख्तर था, जबकि पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
In a major breakthrough in #Jalandhar Grenade Attack Case, Jalandhar Commissionerate Police, with support from Central Agencies & @DelhiPolice, have successfully arrested Saidul Ameen (resident of #Amroha, #UttarPradesh) from #Delhi.
Saidul Ameen is the prime accused…
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 12, 2025
डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी के अमरोहा के रहने वाले आरोपी सैदुल अमीन को कई राज्यों में गहन तलाशी के बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, “यह गिरफ्तारी आतंकी नेटवर्क को खत्म करने में पंजाब पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के बीच निर्बाध समन्वय का प्रमाण है।” डीजीपी ने कहा कि चल रही जांच में ग्रेनेड हमले को अंजाम देने वालों के वित्तीय लिंक का भी पता चला है, जिसके तहत हरियाणा के रहने वाले आरोपी अभिजोत की भूमिका भी सामने आई है, जिसे शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में गोलीबारी के बाद हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
उन्होंने कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस उसे आगे की जांच के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमले से जुड़े हैंडलर्स, वित्तीय समर्थकों और संभावित विदेशी कनेक्शनों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। 27 दिनांक 8/4/2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 324(3) और 61(2) के तहत पहले ही पंजीकृत किया जा चुका है और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 को जालंधर के पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 3 में दर्ज किया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...