Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, बठिंडा कोर्ट ने मानहानि केस किया ख़ारिज

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बठिंडा की अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने केजरीवाल पर लगे मानहानि के केस को ख़ारिज कर दिया है। सीएम केजरीवाल पर मानहानि का केस जयजीत जौहल ने दर्ज करवाया था। आपको बता दें कि जयजीत जौहल पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का करीबी रिश्तेदार है। वर्ष 2021 में जयजीत सिंह जौहल द्वारा बठिंडा कोर्ट में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की अर्जी दायर की गई थी।

Exit mobile version