Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sidhu Moose Wala हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तिहाड़ जेल में बंद Hashim Baba को दी गई थी मारने की सुपारी

January 18, 2023

Sidhu Moose Wala हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तिहाड़ जेल में बंद Hashim Baba को दी गई थी मारने की सुपारी

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। सिद्धू मूसेवाले हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि सिद्धू मूसेवाले को मारने की सुपारी तिहाड़ जेल में बंद हाशिम बाबा को दी गई थी। हंसीम बाबा ने आगे इस हत्याकांड को अंजाम देने की जिम्मेदारी अपने गुर्गे शाहरुख को सौंपी थी, लेकिन इस घटना को अंजाम देने से पहले ही शाहरुख दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने प्लान बी तैयार किया। सीआईए स्टाफ मोहाली अब हाशिम बाबा को प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली कोर्ट में पेश करेगा और इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी।

बता दें, लॉरेंस और गोल्डी के करीबी अकाली नेता विक्की मिद्दूखेड़ा की पंजाब में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। बंबिहा ग्रुप सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी लेता है। कहा जाता है कि मिद्दूखेड़ा हत्याकांड में शामिल शूटरों को मूसेवाला ने पनाह दी थी, जिसका बदला बिश्नोई गैंग ने लिया। गौरतलब है कि बीती 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले स्थित गांव जवाहरके से सटे इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें