Site icon Dainik Savera Times

गुरदासपुर में बड़ा सड़क हादसा, नींद आने से कार पेड़ से टकरा खेत में पलटी, पत्नी और…

गुरदासपुरः (अवतार सिंह)। गुरदासपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि गुरदासपुर से बटाला जा रही एक कार के व्यक्ति को अचानक नींद आ गई और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद कार खेतों में पलट गई जिसमें सवार व्यक्ति की पत्नी और 2 छोटे बच्चे घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार से सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जिसके बाद हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। अभी हादसे का कारण पता नहीं चला है।

Exit mobile version