Site icon Dainik Savera Times

मनी एक्सचेंजर से बड़ी लूट, साढ़े 3 लाख रुपये और 4 मोबाइल लेकर लूटेरे फरार

फरीदकोट : पंजाब में लूटपाट की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला बीती रात करीब 9 बजे फरीदकोट से सामने आया है। जहां एक मनी एक्सचेंज का काम करने वाले व्यक्ति से लूटेरों ने साढ़े 3 लाख रुपये और 4 मोबाइल लूट लिए। लूट का शिकार हुए व्यक्ति का नाम सुमित कुमार है।

उसने बताया कि वह रात करीब 9:30 बजे अपने घर लौट रहा था तभी तीन युवक पहले से ही सड़क पर घात लगाकर बैठे थे और जब सुमित उनके नजदीक पहुंचा तो लूटेरों ने उसे धक्का देकर स्कूटी से गिरा दिया। वहीं नकाबपोश ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उससे पैसों का बैग छीन लिया, जिसमें करीब साढ़े तीन लाख रुपये थे और चार मोबाइल थे।

गनीमत रही कि सुमित को कोई गहरी चोट नहीं आई। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है और कहा जा रहा है कि जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।

Exit mobile version