Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में बड़ी लूट: होलसेल दवा मार्केट में गन प्वाइंट पर लूटे 12 लाख रुपए

November 8, 2023

अमृतसर में बड़ी लूट: होलसेल दवा मार्केट में गन प्वाइंट पर लूटे 12 लाख रुपए

अमृतसर : महानगर की होलसेल दवा मार्केट में लुटेरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एनवी सर्जिकल फार्मा में दाखिल होकर गन प्वाइंट पर लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरे दुकान में रखे कैश के साथ-साथ मालिक और वहां पर काम करने वालों के मोबाइल फोन भी ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

नीतीश सरीन निवासी वृंदावन गार्डन फतेहगढ़ चूड़ियां रोड ने पुलिस को बताया कि वह कटरा शेर सिंह में एनवी सर्जिकल फार्मा के नाम पर होलसेल दवाइयां की दुकान चलाते हैं। सोमवार की देर रात कुछ दवाइयां पार्सल के माध्यम से भेजनी थी इसलिए अपने मुलाजिमों के साथ दुकान में मौजूद थे कि कुछ लुटेरे हथियारों से लैस होकर दुकान के अंदर दाखिल हुए और सभी को गोली मारने की धमकी देते हुए एक तरफ कर दिया। एक लुटेरे के पास 2 पिस्टल थे। अन्य लुटेरों के पास 1-1 पिस्टल था। एक लुटेरा उनके कैश काउंटर की तरफ आया और रुपए निकाल कर थैले में डाल लिए। इसके बाद सभी को धमकाया और सभी के मोबाइल फोन और पर्स भी ले लिए।

जाते समय लुटेरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और धमकी दी कि अगर किसी ने शोर मचाया तो गोली मार कर मार देंगे। जब लुटेरे फरार हो गए तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पैक्टर जसपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को शक है कि इस लूट की वारदात में आसपास का कोई शामिल है, जिसने लुटेरों को पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई है। वारदात के बाद दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें