Site icon Dainik Savera Times

जालंधर:पिस्तौल के बल पर सुनार की दुकान में बड़ी लूट, घटना CCTV में कैद

जालंधर : जालंधर के कंपनी बाग चौक के नजदीक रवि ज्वैलर की दुकान पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। ज्वैलर की दुकान में पिस्तौल के बल पर लुटेरे 5 सोने की चेन लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना दूकान के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि 3 युवक दुकान में आए और उन्होंने 5 सोने की चेन ली और बदले में 50 हजार रुपए दे दिए। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह बाकी के पैसे ऑनलाइन और एटीएम कार्ड के जरिए देंगे।

जब दुकानदार युवकों का एटीएम स्वाइप करने लगा तो एक युवक कैश काउंटर पर खड़े युवक पर पिस्तौल तान दी। इस दौरान दिए हुए 50 हजार रुपए छीन लिए और 5 सोने की चेन लेकर लुटेरे घटना स्थल से फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर सीआईए स्टाफ के एसीपी परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है।

Exit mobile version