Site icon Dainik Savera Times

मोगा में लूट की बड़ी घटना, 8 हथियारबंद लूटेरों ने कनाडा से लौटे परिवार से की लूट

मोगा (सूरज): मोगा के निहाल सिंह वाला के बिलासपुर में लूट की बड़ी घटना सामने आई है। जहां 8 हथियारबंद फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लूटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने देर रात कनाडा से लौट रहे परिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से उनके गांव बधानी में रोक लिया और इनोवा गाड़ी में तोड़फोड़ की। चालक और बुजुर्ग महिला को पीटा गया और उनके मोबाइल फोन लूट लिए और उनकी नकदी-आभूषण भी चोरी कर ले गए। यह घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। हालांकि पुलिस को इस मामले की सुचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Exit mobile version