Dainik Savera Times

दिनदहाड़े बैंक में हुई डकैती, बंदूक की नोक पर लूटे 15 लाख रुपए, देखें CCTV वीडियो

खन्ना: खन्ना में दिनदहाड़े बैंक लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बगली कलां गांव में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में लूट हुई है। बैंक में लंच ब्रेक के समय मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश युवक बैंक में घुस गए।

दोपहर करीब 2:30 बजे तीनों बैंक में घुसे और बैंक कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। बैंक से करीब 15 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। जाते समय लुटेरों ने बैंक के गनमैन पर हमला भी किया। लुटेरे गनमैन की बंदूक लेकर भाग गए और फायरिंग भी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी हैं।

Exit mobile version