Site icon Dainik Savera Times

Punjab के मौसम को लेकर बड़ी Update, आने वाले दिनों में हो सकती है बारिश

पंजाब में आने वाले दिनों में बारिश के आसार दिखाई दें रहे है। आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा मार्च की शुरुआत बारिश से होगी। किसानों को गेहूं का खास ख्याल रखना होगा। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां आज कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं, वहीं मार्च की शुरुआत में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। यह जानकारी मौसम विभाग पीएयू की वैज्ञानिक डॉ. कुलविंदर कौर ने दी है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान भी नीचे जा सकता है। उन्होंने इस बारे में आगे जानकारी साझा करते हुए कहा कि 2 मार्च के बाद पंजाब के लगभग सभी हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसानों को भी उनकी फसलों पर ध्यान देना होगा। इस समय हवा की गति भी सामान्य से अधिक है जिससे पके हुए गेहूं को नुकसान हो सकता है।

Exit mobile version