Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में बड़ा बवाल, किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, SHO के दोनों हाथ टूटे, कई घायल

मानसा। जिले में बड़ा बवाल हो गया है। किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किया। हिंसक झड़प में तीन थानाध्यक्ष और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एसएचओ भीखी के दोनों हाथ टूट गए हैं। दूसरी ओर कुछ किसानों के भी जख्मी होने की खबर भी सामने आ रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गैस पाइपलाइन को लेकर जता रहे थे विरोध
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मानसा के लेलेवाला गांव में पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। वहीं, इस झड़प में किसानों और पुलिस अधिकारियों समेत कई लोग घायल हो गए। किसानों के मनसा से लेलेवाला तक मार्च करने से तनाव बढ़ गया। गुजरात गैस पाइपलाइन परियोजना को लेकर किसानों की सरकार से असहमति है। पुलिस का कहना है कि जब किसान उत्तेजित हो गए तो लाठीचार्ज करना पड़ा।

Exit mobile version