Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनाव के बाद ‘बिजली’ ने दिया झटका! पंजाब में बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी

June 14, 2024

लोकसभा चुनाव के बाद ‘बिजली’ ने दिया झटका! पंजाब में बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी

पंजाब। लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। पावरकॉम ने पंजाब में बिजली दरें बढ़ा दी हैं। नई दरें 16 जून से प्रभावी होंगी। आपको बता दें कि 7 किलोवाट तक की घरेलू बिजली में 10 से 12 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है, जबकि 7 से 100 किलोवाट तक की घरेलू बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीं इंडस्ट्री के लिए बिजली दरों में भी 15 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। ट्यूबवेल कनेक्शन की दरों में भी 15 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें