Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में 20 सेकेंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई शातिर चोर की करतूत

Bike Stolen in Just 20 Seconds in Jalandhar : जालंधर। महानगर में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला पॉश इलाके आदर्श नगर से सामने आया है, जहां जनरेटर ठीक करने पहुंचे मैकेनिक अखिलेश की बाइक चोरी हो गई। पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फुटेज के अनुसार, एक व्यक्ति पैदल आया और महज 20 सेकेंड में बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक, उसने तीन से चार साल पहले किश्तों पर बाइक खरीदी थी। बाइक चोरी होने से उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना ने शहर में वाहन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000620467.mp4
ताजा मामला शहर के पॉश इलाके आदर्श नगर से सामने आया है, जहां जनरेटर ठीक करने आए एक मैकेनिक की बाइक चोरी हो गई। चोरी की यह वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित अखिलेश सोढल इलाके से आदर्श नगर में जनरेटर ठीक करने के लिए आया था। जनरेटर स्टार्ट नहीं हो रहा था, जिसके चलते वह सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे मौके पर पहुंचा और मरम्मत के काम में जुट गया।
इस दौरान उसकी बाइक बाहर खड़ी थी। अखिलेश ने बताया कि वह लगातार सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपनी बाइक पर नजर रख रहा था, लेकिन दोपहर के समय जब उसने देखा तो बाइक वहां से गायब थी। इसके बाद उसने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में दिखाई दिया कि एक व्यक्ति पैदल वहां पहुंचा और महज 20 सेकेंड के भीतर बाइक चोरी करके फरार हो गया। चोर के बाइक ले जाने का तरीका ऐसा था, जैसे वह अपनी ही बाइक लेकर जा रहा हो। पीड़ित ने बताया कि उसने करीब तीन से चार साल पहले किश्तों पर बाइक खरीदी थी। बाइक चोरी होने से उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
Exit mobile version