Site icon Dainik Savera Times

बिक्रम मजीठिया को एक और झटका, अब इस केस में FIR दर्ज

Bikram Majithia did not get relief Supreme Court

Bikram Majithia did not get relief Supreme Court

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किए गए मजीठिया के खिलाफ अब एक और नई FIR दर्ज की गई है। इस बार उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के गंभीर आरोप लगे हैं।

वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल

जानकारी के मुताबिक, 25 जून को विजिलेंस विभाग ने मजीठिया के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उसी दिन की कुछ वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें मजीठिया विजिलेंस अधिकारियों से तीखी बहस करते नजर आए थे। अब इसी घटना को आधार बनाते हुए उनके खिलाफ नई FIR दर्ज की गई है।

FIR में लगे गंभीर आरोप

सूत्रों के अनुसार, FIR में आरोप है कि छापेमारी के दौरान मजीठिया ने सरकारी अधिकारियों के काम में हस्तक्षेप किया और उन्हें अपना कर्तव्य निभाने से रोका। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब विजिलेंस टीम आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की तलाशी ले रही थी।

Exit mobile version