Bikram Singh Majithia : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को बुधवार को विजिलेंस ने अमृतसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम सुबह छह बजे उनके आवास पर पहुंची। पहले उनसे पूछताछ की गई और दोपहर बाद मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
मजीठिया को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जा सकता है। देर रात उनकी मेडिकल जांच भी की गई। इससे पहले बुधवार रात को कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद मजीठिया के वकीलों ने उनसे एक घंटे तक मुलाकात की। वकीलों ने कहा कि जिस रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है, उसे सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है। इसके साथ ही विजिलेंस हर स्तर पर मामले की जांच कर रही है। इस मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। सभी राजनीतिक दल इस कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है।
मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मोहाली विजिलेंस थाने में केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एफआईआर की जांच के दौरान एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग मनी और हवाला कारोबार के सबूत मिले हैं।
शुरुआती जांच में पता चला है कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने 540 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बनाई है। मजीठिया ने मंत्री रहते हुए अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर यह संपत्ति बनाई है। मंत्री बनने से पहले और बाद की संपत्तियों में काफी अंतर है। विजिलेंस को मजीठिया के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अहम सबूत मिले हैं।
आरोप यह भी है कि मजीठिया के नियंत्रण वाली कंपनियों के बैंक खातों में 161 करोड़ रुपये के नकद लेनदेन जमा किए गए। विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में हर लेनदेन की जांच कर रहा है और एसआईटी द्वारा की गई जांच से साफ पता चलता है कि ये पैसे मजीठिया के नियंत्रण वाली सराया इंडस्ट्रीज के खाते में जमा ड्रग मनी से जुड़े हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि मजीठिया और उनकी पत्नी गनीव कौर के नाम चल-अचल संपत्तियों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसका कोई वैध आय स्रोत पेश नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है, जिसमें और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...