Dainik Savera Times

मोहाली जा रहे अकाली वर्करों को किया गया नजरबंद, नाके लगा रोकी गई गाड़ियां

Bikram Singh Majithiya

Bikram Singh Majithiya : बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के समर्थन में आज मोहाली जा रहे अकाली वर्करों को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। बता दें की आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार मजीठिया की आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पेशी है। मजीठिया के समर्थन में ही आज सभी अकाली वर्कर मोहाली जा रहे थे। जिनमें से कइयों को इनके घर में नजरबंद कर दिया गया तो कइयों को सड़क पर लगाए नाकों पर रोक लिया गया।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती-
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (जैसा कि 2018 में संशोधित किया गया) के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 22 दिनांक 25.06.2025 के संबंध में अपनी गिरफ्तारी और न्यायिक रिमांड को चुनौती देते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। अपनी याचिका में मजीठिया ने जिसे “अवैध गिरफ्तारी” बताया है, उसके खिलाफ राहत मांगी है और अदालत से न्यायिक मजिस्ट्रेट किरणदीप सिंह द्वारा 26 जून को पारित रिमांड आदेश को रद्द करने का आग्रह किया है, जिसने उनकी हिरासत 2 जुलाई तक बढ़ा दी थी।

बता दें की बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस ने 540 करोड़ की अवैध संपत्ति मामले में उनके मजीठा स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन पर FIR दर्ज कर रिमांड हासिल की। विजिलेंस ने इस मामले में पूर्व DGP और ED के पूर्व अधिकारी की गवाही भी ली है। मजीठिया की गिरफ्तारी का अन्य दलों ने भी विरोध किया और गिरफ्तारी को राजनीति करार दिया।

 

Exit mobile version