बाघापुराना: बाघापुराना के मोगा रोड पर गिल ढाबे के सामने देर रात हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार दो दोस्त घायल हो गए। हादसे की पूरी घटना ढाबे के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गगनदीप सिंह निवासी बाघापुराना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए गिल ढाबे पर गया था। जन्मदिन की पार्टी के बाद वह अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि जब वे मोगा रोड पर सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे, तभी दूसरी ओर से आ रहे एक टिप्पर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोटरसाइकिल पर सवार उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल किया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही गगनदीप सिंह के परिवार में मातम छा गया। जन्मदिन की खुशियां मनाने के बाद घर लौट रहे युवक की अचानक मौत से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
📍 Location: बाघापुराना
मेष: दिन शुभ रहेगा...