Site icon Dainik Savera Times

भाजपा-अकाली दल की साझेदारी पंजाब की राजनीति को नई दिशा देने के साथ विकास के नए रास्ते खोलेगी: हरमनदीप सिंह मीता

मोगा: भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच हुए गठबंधन को पंजाब के भविष्य, अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए भाजपा युवा मोर्चा के पंजाब प्रदेश सचिव हरमनदीप सिंह मीता ने कहा कि दोनों पार्टियों की यह साझेदारी पंजाब की राजनीति को नई दिशा देने के साथ-साथ प्रदेश के विकास के लिए नए रास्ते खोलेगी। दोनों दलों का एक साथ आना पंजाब की बेहतरी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पहल है, जिससे प्रदेश को विकास की नई राह पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

हरमनदीप सिंह मीता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में हुआ यह गठबंधन पंजाब की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा। यह साझेदारी केवल चुनाव लड़ने या सत्ता हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य पंजाब को दोबारा विकास, अमन-शांति और खुशहाली के रास्ते पर आगे ले जाना होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब ने पिछले समय के दौरान कई तरह की चुनौतियों का सामना किया है। ऐसे में प्रदेश को विकास की नई दिशा देने के लिए युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने, उद्योगों को प्रोत्साहित करने, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और व्यापार को नई बुलंदियों तक पहुंचाने की जरूरत है। भाजपा और अकाली दल का संयुक्त प्रयास इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में सहायक साबित होगा।

भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ और धार्मिक सद्भावना प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। इसे बनाए रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, खुशहाल तथा बेहतर पंजाब का निर्माण करना समय की मुख्य जरूरत है। प्रदेश की तरक्की के लिए राजनीतिक स्थिरता के साथ-साथ लोगों की बुनियादी जरूरतों और आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करना जरूरी है।

मीता ने कहा कि पंजाब के युवाओं को इस गठबंधन से बड़ी उम्मीदें हैं। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर, किसानों को आर्थिक मजबूती और व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल मिलना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा और अकाली दल की साझेदारी इन अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दोनों पार्टियों का साझा प्रयास पंजाब को विकास की नई मंजिलों तक पहुंचाने और प्रदेश की खुशहाली को मजबूत करने में सहायक होगा। पंजाब के लोगों की तरक्की, खुशहाली और प्रदेश का सुनहरा भविष्य ही इस राजनीतिक साझेदारी का असल उद्देश्य होना चाहिए।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version