Site icon Dainik Savera Times

फोकल प्वाइंट भाजपा संगठन में नई नियुक्तियां, युवाओं और महिलाओं को भी मिली जगह

BJP Announces New Focal Point Circle Team : लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी की बैठक फोकल प्वाइंट में पड़ते होटल स्माइली में रखी गई, जिसमे संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए लुधियाना पूर्वी के फोकल प्वाइंट सर्कल की नई टीम की घोषणा की।

इसमें जिला भाजपा लुधियाना के अध्यक्ष सुनील मौदगिल एवं दिल्ली से विशेष तौर पहुंची विधायिका शिखा राय ने फोकल प्वाइंट सर्कल प्रधान अंकुर वर्मा के साथ विचार-विमर्श के बाद नई टीम की जिम्मेदारियों का ऐलान किया। नई नियुक्तियों के तहत संगठन में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्गों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। घोषित टीम में लल्लन मिश्रा को सीनियर उपप्रधान, जबकि दारा सिंह, भूषण गर्ग, सौरभ मित्तल, नितिन सिंगला और नीरज श्रीवास्तव को उपप्रधान नियुक्त किया गया है। इसी तरह सुमित बेदी और अश्विनी नारंग (आशू) को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठनात्मक कार्यों के लिए अमरदीप राणा को आई.टी. इंचार्ज, गुरमीत सिंह को को-आई.टी. इंचार्ज तथा अभिमन्यु गौर को सोशल मीडिया एवं को-आईटी इंचार्ज बनाया गया है। पूर्णचंद गर्ग को खजांची नियुक्त किया गया है। वहीं नवीन कुमार राजवंशी, नवीन जैन (रिंकू), संगीता दूबे, नितिन राणा, ईशान कुमार (ईशू) और शानू बांसल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विभिन्न मोर्चों के गठन के तहत नीरज पाल को युवा मोर्चा प्रधान, मोनिका शर्मा को महिला मोर्चा प्रधान, गोविंदा गौतम को एससी मोर्चा प्रधान, संदीप प्रजापति को ओबीसी मोर्चा प्रधान, दीपक पुरी (दीपू) को किसान मोर्चा प्रधान, बासुकीनाथ सिंह को पूर्वांचल मोर्चा प्रधान तथा मुबारक अंसारी को माइनॉरिटी मोर्चा प्रधान नियुक्त किया गया है।

मोहम्मद साहिल को माइनॉरिटी मोर्चा महासचिव और शुभम अग्रवाल को मेडिकल सेल का कन्वीनर बनाया गया है। इस अवसर पर पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष जितेन्द्र मित्तल, जिलाध्यक्ष सुनील मौदगिल जी के साथ उनकी टीम महासचिव हर्ष शर्मा, कैलाश चौधरी, शीनू चुघ, सचिव एवं फोकल प्वाइंट सर्कल प्रभारी अजय गौड़, सचिव धर्मेंद्र शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष स. सुखदेव सिंह गिल, एस.सी. मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र गोरयां, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीना टपारिया, पुर्वांचल मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरव कुमार, ग्यासपुरा सर्कल अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, ढंडारी सर्कल अध्यक्ष अभि मिश्रा, पूर्व सर्कल अध्यक्ष मोहनीश जिंदल, स्वर्गाश्रम एवं दशहरा कमेटी के प्रधान पवन मकोल शंटी, रीटा गुप्ता, हरजिंदर सिंह बेदी, परमजीत सिंह पम्मा, विक्रम कुमार लक्की तथा और भी कई गणमान्य सज्जन शामिल रहे।

Exit mobile version