Dainik Savera Times

Punjab : 2027 विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष

New Punjab state president

New punjab state president: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले को आगामी चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

कौन हैं केवल सिंह ढिल्लों?
केवल Singh ढिल्लों पंजाब की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह बरनाला विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। राजनीति में उनकी पहचान विकास कार्यों और साफ छवि वाले नेता के रूप में मानी जाती है। ढिल्लों का संबंध पंजाब के एक संपन्न और प्रभावशाली परिवार से है। उनका परिवार राज्य और देश के बड़े उद्योगपति परिवारों में गिना जाता है।

 

कई चुनाव लड़ चुके हैं ढिल्लों
केवल सिंह ढिल्लों ने पिछले कुछ वर्षों में बीजेपी की ओर से कई महत्वपूर्ण चुनाव लड़े। उन्होंने वर्ष 2022 में संगरूर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर हिस्सा लिया था। इसके बाद वर्ष 2024 में बरनाला विधानसभा उपचुनाव भी बीजेपी की टिकट पर लड़ा। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन पार्टी ने उनके अनुभव और संगठन में योगदान को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं
राजनीतिक गलियारों में केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता रहा है। इससे पहले भी वह कांग्रेस और अन्य राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।

बरनाला जिला बनाने में अहम भूमिका
बरनाला को जिला बनाए जाने का श्रेय भी काफी हद तक केवल सिंह ढिल्लों के प्रयासों को दिया जाता है। उनका पैतृक गांव टल्लेवाल, बरनाला जिले में स्थित है। स्थानीय स्तर पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

बीजेपी ने आधिकारिक पत्र किया जारी
इस नियुक्ति की जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के जरिए दी गई। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केवल सिंह ढिल्लों को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Exit mobile version