Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP उम्मीदवार Jiwan Gupta ने डोर-टू-डोर एवं नुक्कड़ बैठकें कर लोगों को केंद्र की योजनाओं से करवाया अवगत

June 6, 2025

BJP उम्मीदवार Jiwan Gupta ने डोर-टू-डोर एवं नुक्कड़ बैठकें कर लोगों को केंद्र की योजनाओं से करवाया अवगत

लुधियाना: हलका पश्चिमी के उप चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने वीरवार को मलकीत एवेन्यू, सुनील पार्क कालोनी, राजाैरी गार्डन में डोर-टू-डोर एवं नुक्कड़ बैठकें कर अपने पक्ष में वोट मांगे। इस मौके जीवन गुप्ता ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग केंद्र की स्कीमों का लाभ ले सकें। डोर-टू-डोर प्रचार में जीवन गुप्ता को बुजुर्गो ने जीत का आशीर्वाद दिया। डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान जीवन गुप्ता ने कहा कि हलका पश्चिमी को विकास के रास्ते पर लाने के लिए, शैक्षिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं में सुधार पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। विकास कार्यो में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि इस बार हलके के लोग कांग्रेस, आप, की धोखे वाली नीतियों में आने वाले नहीं हैं। भाजपा जो कहती है, वही करती है। गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब की जनता से जो वायदे किए थे, वो सब पूरे कर रहे हैं। गुप्ता ने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा द्वारा पश्चिमी विधानसभा में विकास के बड़े-बड़े बोर्ड लगा लोगों को गुमराह किया जा रहा है, जबकि हकीकत में विकास हुआ ही नहीं। आप सरकार झूठ का पुलिंदा है। इस मौके पर पंजाब भाजपा के राकेश राठौर, मीडिया पैनलिस्ट गुरदीप सिंह गोशा, जिला भाजपा के उप प्रधान महेश दत्त शर्मा, सचिव सुमित टंडन, कमल कुमार, कुंडल लाल चावला, सुनील टंडन, आशीष गुप्ता, ललित, भूपिंदर सिंह, विपन जैन, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  जालंधर में किसानों के लिए शुरू जल्द होगा फार्मर ID अभियान, मिलेंगे ये बड़े फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें