Site icon Dainik Savera Times

BJP प्रत्याशी Sushil Rinku की पत्नी की फिसली जुबान, ‘AAP’ को वोट देने की अपील, देखें Video

जालंधर : आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देश में सियासी माहौल गरमा गया है। हर पार्टी अपने उम्मीदवारों को प्रमोट करने की पूरी कोशिश कर रही है। प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनके परिजन भी मतदान मैदान में उतरे हैं और लोगों से अपने प्रत्याशियों के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं। इस सियासी माहौल के दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है और लोग हंसने पर मजबूर हो गए हैं। मामला जालंधर का है जहां बीजेपी प्रत्याशी सुशील रिंकू के प्रचार के दौरान एक कार्यक्रम में उनकी पत्नी सुनीता की जुबान फिसल गई।

इस कार्यक्रम में वह अपने पति की पार्टी (बीजेपी) के लिए वोट मांगने पहुंची थीं, लेकिन उन्होंने लोगों से ‘आम आदमी पार्टी’ के लिए वोट देने की अपील की हैं। उनका ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आम आदमी पार्टी पंजाब के आधिकारिक पेज ने भी उनका वीडियो अपलोड किया जहां वह मतदाताओं से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील कर रही हैं, उन्होंने इस पर एक मजेदार वीडियो बनाया।

Exit mobile version