Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP चंडीगढ़ पूर्व अध्यक्ष Sanjay Tandon ने लोगों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का कार्यक्रम

June 30, 2024

BJP चंडीगढ़ पूर्व अध्यक्ष Sanjay Tandon ने लोगों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का कार्यक्रम

चंडीगढ़: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को जागरूक व आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके द्वारा प्रसारित किये जाने वाले मन की बात कार्यक्रम के 111वें प्रसारण को सुनने हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने आज रानी लक्ष्मी बाई जिला के मंडल नंबर नंबर 17 के बूथ नंबर 189 के अंतर्गत सेक्टर 22 सी में मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम मं भाग लिया और स्थानीय लोगों के साथ बैठ कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को सुना।

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई गयी ज्ञानवर्धक विचारों को सुनने के उपरान्त उन्होंने उपस्थित लोगों को समझाते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व भी है कि जो बात प्रधानमंत्री ने कही उसका अनुसरण करते हुए हम उसको धरातल तक पहुंचाए।इस से एक तो लोगों को लाभ मिलेगा और आपसी जुड़ाव भी होगा। उन्होंने मोदी द्वारा देश की जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने हेतु एक अभियान को चलाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी को कम से कम एक पेड़ “ एक पेड़ माँ के नाम “ अभियान को हर घर और हर व्यक्ति तक ले जाना होगा ताकि 150 करोड़ की आबादी वाले देश में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये और लगाने के साथ साथ उसकी देखभाल का भी जिम्मा ले तभी ये अभियान शतप्रतिशत सफल होगा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं एक पेड़ अपनी माँ के नाम से लगाया और इस अभियान का हिसा बने और अब आप लोग पहले स्वयं एक एक पौधा लगा कर इस अभियान का हिस्सा बने और फिर अन्यों के साथ लग कर पौधा लगा कर उनको भी इसका भागीदार बनायें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार माह उपरान्त प्रसारित हुए मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने देश की जनता को भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दलों की तीसरी बार उनके नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि 10 वर्षों की भांति देश के विकास में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

विकास के कार्य गतिमान रहेंगे। जो संकल्प उन्होंने देश को बनाने में लिया है वो हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार राष्ट्रहित व जनता के हित में दिन रात विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है आज हमारे देश को विश्व में सम्मान के तौर पर देखा जाता है। ये मोदी सरकार की ही देन है कि भारत विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। संजय टंडन ने मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अन्तराष्ट्रीय योग दिवस और ओलंपिक की तैयारिओं को लेकर सांझा की गयी जानकारी के बारे में बताते हुए कहा कि पेरिस में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों में भारत की तरफ से पहली बार नयी चीजें देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गत 10 वर्षों में हमारे देश के खिलाड़ियों ने अपना हुनर का लोहा विश्व को मनवाया ठीक उसी प्रकार से इस बार ओलम्पिक में पिछली बार से भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की आशा हमारे मेधावी खिलाडियों से है। इसके लिए देश में चल रही तैयारियों को लेकर भी प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में बात रखी। उन्होंने कहा कि वाकई हमारे देश के प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि और पारदर्शिता का परिणाम है कि आज केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनी | उनके द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम आज देश में ही नहीं अन्य देशों में भी सुने जाने वाला कार्यक्रम बन गया है।

इस कार्यक्रम की विशेषता ये है कि प्रधानमंत्री हर बार बिना कोई राजनीती किये ऐसी ऐसे सटीक जानकारी उपलब्ध करवाते हैं जिसके बारे में हम दूर दूर तक नहीं सोच पाते।इस से हम सभी लोगों को अद्भुत ज्ञान की प्राप्ति होती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना किसी विलम्ब के अपने मन की बात लोगों तक पहुंचाते हैं और देश की जनता उनके स्नेह स्वरूप उस पर अम्ल भी करती है। इसी फलस्वरूप हम सभी को भी उनकी बातों का अनुसरण करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें