Site icon Dainik Savera Times

बीएल के पंजाब दौरे को लेकर भाजपा ने की संगठनात्मक समीक्षा

BJP NEW TEAM

BJP conducts organizational review. : जालंधर। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के पंजाब प्रवास को लेकर अमृतसर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। भाजपा पंजाब महासचिव राजेश बागा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अमृतसर प्रभारी राकेश राठौर और सह प्रभारी अनिल वासुदेवा ने जिला अध्यक्ष सलिल कपूर की अध्यक्षता में बैठक कर तैयारियों और संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की।

इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। राजेश बागा ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पार्टी पंजाब के किसानों, युवाओं के लिए रोजगार और नशे की समस्या के समाधान को अपनी प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल करके काम कर रही है। वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने बलबूते पर बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। पंजाब की जनता मौजूदा शासन तंत्र और राज्य में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था से निराश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास, पारदर्शी प्रशासन और सुरक्षा के लिए अब लोग भाजपा की नीतियों की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। राजेश बागा के कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी बैसाखी के बिना चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता के समर्थन से पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।

राजेश राठौर ने इस अवसर पर कहा कि ​ भाजपा पंजाब के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। ​राकेश राठौर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं। इस बैठक में जिला कोर कमेटी के सदस्य, जिला टीम के सदस्य, जिला मोर्चा अध्यक्ष व उसके महामंत्री, पार्षद, सभी मंडल अध्यक्ष व उनके महामंत्रियों सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। create short heding and intro

Exit mobile version