Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीजेपी की नशा मुक्ति यात्रा की अमृतसर की पश्चिमी विधानसभा से हुई शुरुआत

September 24, 2026

बीजेपी की नशा मुक्ति यात्रा की अमृतसर की पश्चिमी विधानसभा से हुई शुरुआत

अमृतसर: पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा पठानकोट से शुरू की गई ‘नशा मुक्ति यात्रा’ का पवित्र नगरी अमृतसर में जोरदार आगाज हो गया है। इस अभियान की शुरुआत अमृतसर की पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से हुई, जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर, पश्चिमी विधानसभा इंचार्ज एडवोकेट कुमार अमित सहित दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह के साथ यात्रा का बड़ी गर्मजोशी से ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर यात्रा के रथ पर साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर, पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, यात्रा के पंजाब इंचार्ज रविकर्ण सिंह काहलों, हरजिंदर सिंह ठेकेदार आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए। यहाँ से यह यात्रा नारायणगढ़ छेर्रहाटा चौक पहुंची, जहाँ यात्रा के साथ आए हुए वक्ताओं ने मंच से जनसभा को नशे के दुष्प्रभावों को लेकर संबोधित किया। अमृतसर में यात्रा के प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने नशा विरोधी पोस्टर और तख्तियां हाथों में लेकर समाज को नशा मुक्त करने का संकल्प दोहराया।

इंडिया गेट पर संत समाज ने दिया आशीर्वाद

यात्रा जब ऐतिहासिक इंडिया गेट (अमृतसर) पहुँची, तो वहाँ मौजूद संत समाज ने यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा इस यात्रा को सफलता का आशीर्वाद दिया। संत समाज के प्रतिनिधियों ने बीजेपी पार्टी द्वारा शुरू किए गए इस नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों के दलदल से बाहर निकालना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने यात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपना आशीर्वाद दिया और एकजुट होकर इस सामाजिक बुराई से लड़ने का आह्वान किया। सैकड़ों मोटरसाइकलों व् करों के काफिले के साथ यह यात्रा इंडिया गेट से चलकर नारायणगढ़ छेर्रहाटा फाटक, छेर्रहाटा चौक, खंडवाला चौक, कबीर पार्क चौक, पुतलीघर चौक, शिमला मार्किट, ग्वाल मंदी चौक, वाल्मीकि चौक से होती हुई पुतलीघर चौक पहुँच कर संपन्न हुई। सारे रास्ते इस यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

सलिल कपूर और इंचार्ज कुमार अमित ने नशा मुक्त पंजाब बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह यात्रा राज्य के हर कोने में जाकर लोगों को जागरूक करेगी और नशे के खिलाफ एक जन-आंदोलन खड़ा करेगी। पश्चिमी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए इस यात्रा में स्थानीय निवासियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर पश्चिमी विधानसभा में रहने वाले राष्ट्रीय व प्रादेशिक सदस्य, जिला टीम के सदस्य, पश्चिमी विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष व उनकी टीम के सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता व आम लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें