Site icon Dainik Savera Times

BJP द्वारा निकाली जाने वाली नशा मुक्ति यात्रा 23 सितंबर को पहुंचेगी अमृतसर: सलिल कपूर

अमृतसर: भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा माझा जाेन में सुजानपुर से शुरू होकर 23 सितंबर को गुरुनगरी अमृतसर पहुंचने वाली नशा मुक्ति यात्रा के शहर में आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर द्वारा जिला कोर ग्रुप के सदस्यों की एक विशेष बैठक जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, राकेश गिल, संजीव खन्ना, बख्शी राम अरोड़ा, राजेश हनी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, कुमार अमित, जिला महासचिव मनीष शर्मा, आनंद शर्मा, हरविंदर सिंह संधू, गुरप्रताप सिंह टिक्का, संजय शर्मा, मोहित महाजन, परमजीत सिंह बतरा, पार्षद गौरव गिल, पार्षद अमन ऐरी, पार्षद विकास गिल आदि उपस्थित हुए।

सलिल कपूर ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाज को नशे की लत से मुक्त करने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘नशा मुक्ति यात्रा’ 23 सितंबर को अमृतसर पहुंचेगी और अमृतसर में इसकी शुरुआत पश्चिमी विधानसभा से होगी और यह यात्रा विधानसभा के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करेगी। इस बैठक में यात्रा को सफल बनाने, रूट मैप तैयार करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

सलिल कपूर ने कहा कि ​यह यात्रा लगातार तीन दिनों तक शहर के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अलग अलग इलाकों में भ्रमण करेगी। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और नेता जनता तथा विशेष रूप से नौजवानों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और नशा मुक्ति का संदेश देंगे। उन्होंने सभी को इस यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया ताकि नौजवान पीढ़ी को नशे से बचने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Exit mobile version