Site icon Dainik Savera Times

विनोद कालिया को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की कमान

BJP Expands Organizational Team in Ludhiana : लुधियाना। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने संगठन का विस्तार करते हुए पांच प्रकोष्ठों के प्रमुखों की नियुक्ति की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज के विभिन्न वर्गों में पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

भाजपा कार्यालय में आयोजित एक समारोह में सुनील मौदगिल ने वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का प्रभार विनोद कालिया को, एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रभार सौरव सिंह ठाकुर को, पूर्वांचल प्रकोष्ठ का प्रभार संजय शर्मा को, परिवहन प्रकोष्ठ का प्रभार क्रांति डोगरा को और पुलिस एवं प्रशासनिक प्रकोष्ठ का प्रभार रॉबिन चुघ को सौंपा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़कर लोक सेवा और राष्ट्रीय हित के कार्यों को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों में पार्टी को और मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक ले जाकर संगठन को और मजबूत करने में योगदान देंगे। ईस अवसर पर शीनू चुघ, कैलाश चौधरी, इंदर अग्रवाल, भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध हैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरे समर्पण के साथ निभाएंगे।

Exit mobile version