Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में BJP को मिली मजबूती, गिल विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों युवा पार्टी में हुए शामिल

October 12, 2026

पंजाब में BJP को मिली मजबूती, गिल विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों युवा पार्टी में हुए शामिल

लुधियाना: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने में जुटी है। इसी कड़ी में लुधियाना भाजपा की ग्रामीण इकाई को उस समय मजबूती मिली, जब गिल विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। युवा अध्यक्ष भीष्म ढल और जिला अध्यक्ष गगनदीप सिंह सनी कैंथ ने नए सदस्यों का स्वागत किया।

पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस दौरान युवाओं को भाजपा की नीतियों से जोड़ने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया गया।

गगनदीप मणि को मिली किला रायपुर सर्कल की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान गगनदीप मणि को किला रायपुर सर्कल का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि वह नई जिम्मेदारी के तहत युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष, हरप्रीत सिंह, प्रीति कौर, हुसैन सिंह, साहिल, हरमन, राम अवतार, जगदेव सिंह, मनिंदर सिंह और सुखप्रीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें